शर्मनाक :अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म , भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

सल्ट, अल्मोड़ा: महिलाओं से दुष्कर्म के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं पिछले दिनों देश में कोलकाता रेप और मर्डर कांड के बाद पूरे देश में आक्रोश था | उसे जघन्य कांड के बाद उत्तराखंड में भी कई ऐसे मामले आए थे जिससे महिला सुरक्षा सवालों के घेरे में है । उसी बीच अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विकासखंड में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर लगा है।

पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक देवायल के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार को जब उनकी बेटी अपने भाइयों के साथ बकरी चरा रही थी, तब आरोपी ने मौका पाकर भाइयों को चॉकलेट देकर दूर भेज दिया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद से आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहा था ताकि वे पुलिस में शिकायत न करें। लेकिन शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई।

राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवा लिया गया है।

एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले के मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में हुआ है।
  • एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला है।
  • आरोपी भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं।
  • पीड़ित परिवार ने राजस्व उपनिरीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो चुका है।
  • पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

#अल्मोड़ा #दुष्कर्म #भाजपा #महिलासुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!