उत्तराखंड में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,आईएएस दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री जबकि सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई विभागों के प्रमुख सचिवों और सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु को राजस्व विभाग से हटा दिया गया है, जबकि प्रमुख सचिव एल. एल. फैनई को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मुक्त किया गया है। सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को सचिव मुख्यमंत्री, सचिव श्रम और अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं संन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।

प्रमुख बदलाव:

  • राजस्व विभाग: प्रमुख सचिव आर के सुधांशु को राजस्व विभाग से हटाया गया है।
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग: प्रमुख सचिव एल एल फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी छीनी गई है।
  • सचिव मुख्यमंत्री: सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव मुख्यमंत्री का पदभार छीना गया है।
  • उच्च शिक्षा: सचिव शैलेश बगोली से उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
  • आयुष: सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय से सचिव आयुष का पदभार छीना गया है।
  • अल्पसंख्यक कल्याण: सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आबकारी आयुक्त: सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को आयुक्त आबकारी बनाया गया है।
  • सिडकुल: सचिव विनय शंकर पांडेय से एम डी सिडकुल,  आयुक्त उद्योग,  मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्राम्य उधोग की जिमेदारी हटाई गई है।
  • राजस्व विभाग: सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय को सचिव राजस्व बनाया गया है।
  • सचिव मुख्यमंत्री: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
  • जिलाधिकारी देहरादून: आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।
  • जिलाधिकारी हरिद्वार: आईएएस कमेंद्र सिंह को जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।
  • डीजी शिक्षा: आईएएस झरना कमठान को सीडीओ देहरादून का चार्ज हटा कर डीजी शिक्षा का चार्ज दिया गया है।
  • जिलाधिकारी चमोली: आईएएस संदीप तिवारी को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।
  • जिलाधिकारी बागेश्वर: आईएएस आशीष भट्टगई को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।
  • जिलाधिकारी पिथौरागढ़: आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।
  • एम डी केएमवीएन: आईएएस विनीत तोमर को एम डी केएमवीएन की मिली जिमेदारी, डीएम अल्मोडा से हटाए गए।
  • जिलाधिकारी अल्मोडा: आईएएस आलोक कुमार पांडेय को जिलाधिकारी अल्मोडा बनाया गया है।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमएसजीवाई: आईएएस हिमांशु खुराना को डीएम चमोली का पदभार हटाया गया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमएसजीवाई  की मिली जिमेदारी।
  • सीडीओ देहरादून: आईएएस अभिनव शाह को सीडीओ चमोली से हटकर सीडीओ देहरादून बनाया गया है।
  • मुख्य विकास अधिकारी चमोली: पीसीएस दीपक सैनी को जॉइन मजिस्ट्रेट मसूरी से हटकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली की दी गई जिम्मेदारी।
  • मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा: आईएएस दिवेश साहनी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से हटा कर मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव: कई अन्य आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को भी नए पदों पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!