38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर दिल्ली में खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पी.टी उषा से की मुलाकात

दिल्ली 5 सिंतबर : खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा और संघ के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य इन खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड सरकार इन खेलों को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इस संबंध में तैयारी में तेजी लाई जाएगी। खेलों की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!