उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला: भाजपा विधायक के भाई पर 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी

बनबसा: उत्तराखंड के बनबसा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह मामला नेपाल बॉर्डर से सटा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला: भाजपा विधायक के भाई पर 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी

इस घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है, बल्कि यह अंतरराज्यीय सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

हरीश रावत ने कहा कि वह इस मामले को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी राज्यपाल से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!