Thursday, June 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडशर्मनाक :युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर...

शर्मनाक :युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, आरोपी फरार !

उधमसिंह नगर : मामला उधमसिंह नगर के पंतनगर का है।यहां 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसकी सहेली के मित्र ने 2 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसके बाद अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दया। बताया जा रहा है कि युवक ने पीड़िता को पार्टी के बहाने बुलाया था।

आपको बता दें पंत्तनगर निवासी एक व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है, तहरीर के बाद पुलिस ने आरपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

तहरीर में व्यक्ति ने बताया की उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 12वीं की छात्रा है, जब वह 10वीं में पढ़ती थी तो वह अपनी सहेली के साथ स्कूल जाया करती थी, इसी दौरान रास्ते में पंतनगर निवासी उसका एक मित्र मिलता था।10 वीं की परीक्षा पास करने के उपलक्ष में उसकी सहेली ने पीड़िता को पार्टी करने के लिए बुलाया और कहा कि पार्टी का सारा इंतजाम वह स्वयं कर लेगी। उसकी सहेली उसे अपने मित्र के परिसर स्थित सरकारी आवास पर ले गई। जहां सहेली का मित्र व उसका दोस्त भी मौजूद था।

पार्टी के बाद उनकी पुत्री को असहज महसूस हुआ तो उसने घर जाने की बात कही। इस पर सहेली ने उसे वहीं आराम करने को कहा। इस पर वह वहीं सो गई और करीब एक घंटे बाद नींद खुली तो घर आ गई। कुछ दिन बाद नीरज ने उनकी पुत्री को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। बेटी ने इनकार किया तो नीरज ने धमकी दी कि पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटो प्रसारित कर देगा। जब वह नीरज के पास गई तो उसने फोटो दिखाते हुए कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है।

आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के इनकार करने पर नीरज जबरन उसे अपने मित्र के आवास पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने इसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। कई दिन तक यह सिलसिला चला। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया और अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!