देहरादून-मसूरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार घायल

देहरादून, 13 सितंबर 2024: देहरादून-मसूरी मार्ग पर स्थित शिवालिक मैगी पॉइंट के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच स्थित शिवालिक मैगी पॉइंट के पास एक टाटा टियागो कार (UP 46M 6977) गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार कुल छह लोगों में से तीन लोग स्वयं वाहन से बाहर निकल आए, जबकि तीन अन्य कार में फंसे हुए थे।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने जिला पुलिस और फायर सर्विस की मदद से खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

#देहरादून #मसूरी #सड़कहादसा #एसडीआरएफ #दुर्घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!