देहरादून सचिवालय में हंगामा,बॉबी पाँवर पर लगे आईएएस अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड के सचिवालय में एक गंभीर घटना सामने आई है। राज्य के ऊर्जा सचिव, डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की गई है। इस घटना के आरोपी युवा नेता बॉबी पंवार और उनके दो साथी बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को बॉबी पंवार अपने साथियों के साथ सचिवालय स्थित ऊर्जा सचिव के कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने सचिव के साथ दुर्व्यवहार किया, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद सचिव ने अपने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को बुलाया और आरोपियों को बाहर भेजने के निर्देश दिए। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और सचिवालय से बाहर देख लेने की धमकी दी।

इस पूरे मामले को लेकर सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

#देहरादून #सचिवालय #मारपीट #आईएएस #उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!