देहरादून – भाजपा विधायक ने CS को लिखा पत्र

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक व अन्य वरिष्ठ नेतागण व अधिकारी शामिल हुए थे। लेकिन इस दौरान क्षेत्रीय विधायक को स्टेज पर उचित स्थान नहीं मिल सका। जिससे नाराज होकर उन्होंने मुख्य सचिव को एक पत्र लिख डाला। इस पत्र की एक कॉपी मुख्यमंत्री व एक विधानसभा अध्यक्ष को भी भेजी गई है। विधायक विनोद चमोली ने पत्र में विभागों द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आचार-व्यवहार की नियमावली बनाने की बात लिखी। साथ ही इन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि जब तक आचार-व्यवहार नियमावली तैयार नहीं हो जाती, तब तक वह किसी सरकारी जो उनके क्षेत्र से संबंधित ना हो कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे। आपको बता दें कि विभागीय व सरकारी कार्यक्रमों में अक्सर जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा की बात सामने आती रही है, जिसमें बीते माह में अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला था, जिसमें खेल महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद को निमंत्रण न दिए जाने की बात सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!