बड़ी खबर: दिसंबर के अंत में लग सकती है निकाय चुनावों के लिए आचार संहिता

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है राजधानी देहरादून से जहां ULB यानी कि Urben local body Elections को लेकर सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया जा सकता है, सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 27 या 28 दिसंबर को हो सकती है कैबिनेट की मीटिंग साथ ही 30 दिसंबर को निकाय चुनावों हेतु अधिसूचना भी जारी की जा सकती है,

वहीं दूसरी तरफ निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों और मेयर पद के लिए नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी शुरू कर दी है,
साथ ही प्रदेश में अब अन्य चुनावों को लेकर भी सरगर्मियों का माहौल शुरू हो गया है आगामी दिनों में राजधानी देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में भी चुनाव होने हैं और उसके तत्काल बाद बार काउंसिल देहरादून के भी चुनाव सर पर होंगे ऐसे में चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!