बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा,निकाय चुनावों से पूर्व कांग्रेस को बड़े झटके

देहरादून:पूर्व कांग्रेस राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आगामी निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर चुनावी मौसम में। मीडिया से बात करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली और टिकट बंटवारे पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई स्थानों पर ऐसे “रॉकेट कैंडिडेट्स” को उतारा है, जो पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपमान है। कर्नाटक ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पथ भ्रमित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने से पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और हरीश रावत से मुलाकात की थी।


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा जोशी ने बिट्टू कर्नाटक के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। जोशी ने कहा कि बिट्टू कर्नाटक हरीश रावत के “दत्तक पुत्र” हैं और उनका कांग्रेस छोड़ने का कारण हरीश रावत से ही पूछा जाना चाहिए। जोशी ने यह भी कहा कि यह देखना होगा कि ऐसा क्या हुआ कि बिट्टू कर्नाटक को पार्टी छोड़नी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!