देहरादून मेयर चुनाव: कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने किया प्रचार, बीजेपी पर साधा निशाना

देहरादून मेयर चुनाव: कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने किया प्रचार, बीजेपी पर साधा निशाना

देहरादून नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने आज करनपुर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज के पास चुनाव प्रचार किया, जहां स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन देखने को मिला।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने अपने पुराने क्षेत्र में प्रचार करते हुए जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने देहरादून के स्वरूप को बिगाड़ दिया है और उनका मुख्य उद्देश्य शहर को फिर से हरा-भरा और सुंदर बनाना है।

पोखरियाल ने आगे कहा, “मेरे मेयर बनने के बाद, मैं शहर में हर साल ढाई पेड़ लगाने का संकल्प लेता हूं, ताकि देहरादून का प्राकृतिक सौंदर्य फिर से वापस लौट सके।” करनपुर की संकरी गलियों में पोखरियाल के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ उमड़ी, जो उनके विजयी होने के विश्वास को और मजबूत करती है।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी वीरेंद्र पोखरियाल के समर्थन में अपनी आवाज उठाई और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!