राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड तैयार: नीरज चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं

देहरादून:उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रदेश के 9 जिलों में आयोजित हो रहे इन खेलों को लेकर मुख्यमंत्री प्रतिदिन समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। आयोजन के प्रति खिलाड़ियों और प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए देशभर के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस कड़ी में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रीय खेलों को खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बताते हुए कहा कि यह आयोजन देश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और नई प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगा।

उत्तराखंड के खेलों का गौरव बढ़ाने की पहल

मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। इन खेलों के आयोजन से उत्तराखंड के खेल और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन राज्य के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!