भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कि ताबतोड़ सभाये, स्वच्छ और सुंदर दून के संकल्प के साथ जीत का भरा दम

आज उत्तराखण्ड में निकाय चुनावों का प्रचार प्रसार थम जाएगा । सतरूढ़ी भाजपा और कांग्रेस सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनावी महा समर में अपनी क़िस्मत आजमा रहे हैं । रविवार को भी पूरे प्रदेश में राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार जारी रहा ।निकाय चुनावों में प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन चुकी नगर निगम देहरादून मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रविवार को ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार किया ।

सौरभ थपलियाल ने रविवार को धर्मपुर विधानसभा के वार्ड 80 रेस्ट कैंप,वार्ड 85 मोथरोवाला, वार्ड 84 बंजारावाला, वार्ड 70 लखीबाग, वार्ड नंबर 87 पित्थुवाला समेत राजपुर विधानसभा के भी विभिन्न वार्डों में प्रचार प्रसार कर भाजपा प्रत्याशियों और भाजपा के लिए वोट मांगे । थपलियाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को जानता के समक्ष रखते हुए विजयी श्री होने के उपरांत देहरादून नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात कही और नगर निगम देहरादून में ऐतिहासिक जीत का दावा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!