कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने किया मतदान, जनता से की अपील

लोकतंत्र का महापर्व यानी मतदान दिवस उत्तराखंड में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशभर के 100 नगर निकायों के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में राजधानी देहरादून के सैंट थॉमस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक राज्य आंदोलनकारी को प्रत्याशी बनाया।”

वीरेंद्र पोखरियाल ने आगे कहा, “जनता का रुझान एक आंदोलनकारी के साथ है। अब उत्तराखंड की जनता मन बना चुकी है कि कांग्रेस को जिताना है।”

देहरादून नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। मतदाता अपने भविष्य के लिए सही प्रतिनिधि चुनने को लेकर उत्साहित हैं।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!