राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने किया मतदान, लोगों से की अपील

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के तहत आज मतदान जारी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनता से अपील की कि वे इस महापर्व में हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें।

सुशील कुमार ने कहा, “मतदान हर नागरिक का कर्तव्य और अधिकार है। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है, और हर एक वोट महत्वपूर्ण है।”

चुनाव आयोग ने राज्यभर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!