राष्ट्रीय खेल :7 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक पदक तालिका में प्रथम स्थान में तो मेज़बान उत्तराखण्ड 13 वें पायदान पर

38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी उत्तराखंड कर रहा है, जिसका विधिवत शुभारंभ 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जैसे जैसे राष्ट्रीय खेल आगे बढ़ रहा है पदक तालिका में दिनों दिन समीकरण बदल रहे हैं राष्ट्रीय खेल अपने चरम पर है और खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन उत्तराखंड में सुचारु रूप से चल रहा है। अंक तालिका की बात करें तो कर्नाटक सात स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान पर बना हुआ है जबकि मेज़बान उत्तराखंड की बात करें तो एक स्वर्ण पदक सहित कुल तीन पदकों के साथ उत्तराखंड अंक तालिका में 13 वें स्थान पर है अभी तक मेज़बान उत्तराखंड ने कुल तीन पदक जीते हैं और वे भी एक मात्र खेल वूशू में जीते हैं | पदकों की उम्मीद की बात करें तो उत्तराखंड ने वुशू में तीन अतिरिक्त पदक पक्के कर लिए हैं और आज उत्तराखंड वुशू टीम के नीरज जोशी, लविश कुमार और शुभम अपना सेमीफ़ाइनल का मुक़ाबला खेलेंगे और उत्तराखंड को स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीद को और मज़बूत करेंगे । इसके साथ ही बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उतरा खंड में मेडल पक्का कर लिया है और आज सेमीफ़ाइनल में खेलकर स्वर्ण पदक से एक क़दम की दूरी नापने के लिए उत्तराखंड के शटलर्स बेसब्र हैं । उत्तराखंड नए राष्ट्रीय खेलों में अब तक कुल तीन पदक जीते हैं जो उत्तराखंड है वुशू प्राप्त करें । उत्तराखंड के लिए एकम तपस ने स्वर्ण पदक जबकि विषम कश्यप और ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है ।

राष्ट्रीय खेल पदक तालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!