मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम का बदला मिज़ाज,उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो सकती है बर्फ़बारी

देहरादून 4 फ़रवरी: उत्तराखंड में एक बार मौसम ने फिर करवट बदल दिया है , फ़रवरी माह के प्रारंभ से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान की बात करें तो जनवरी के मुक़ाबले फ़रवरी माह की शुरुआत से ही तापमान बढ़ रहा है और लोगों को ठंड के साथ गर्मी का भी एहसास होने लगा है। उत्तराखंड में कल देर रात से कई ज़िलों में हल्की बारिश देखने को मिली वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो आज राजधानी में कई जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राजधानी देहरादून समेत कई जनपदों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी देखने को भी मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तराखंड में मौसम मे एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल की माने तो पश्चिम विक्षोप सक्रिय होने से 3 फरवरी की रात से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जबकि 4 फरवरी को उच्च हिमालय क्षेत्र में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जना की संभावना है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। 5 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा लेकिन 6 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!