राष्ट्रीय खेल :13 गोल्ड के दम पर उत्तराखण्ड ने लगायी पदक तालिका में बड़ी छलाँग,छठे स्थान पर हुए काबिज

देहरादून – राष्ट्रीय खेलों में आज उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर आज 5 गोल्ड मेडल जीतकर बड़ा उलटफेर किया है और पदक तालिका में छठे पायदान पर काबिज हुआ है ।आज हमारे खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक दो नहीं पूरे पांच गोल्ड। खिलाडियों नें देवभूमि पर मानों सोने की बारिश ही कर दी। माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।

खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है।प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धि ख़ुशी व्यक्त करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं। आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है।

इनके अलावा पेंटाथ्लान में आज मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। आप सभी को बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!