सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

देहरादून: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सहसपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। फेसबुक अकाउंट Radha Semwal Dhoni से एक झूठी पोस्ट शेयर की गई, जिसमें तिमली गौशाला में 40 गायों के मृत मिलने और हिंसा का दावा किया गया था। पुलिस जांच में यह पोस्ट मिथ्या व समाज में अशांति फैलाने वाली पाई गई, जिस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 352/353/196 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरिओम आश्रम में मारपीट के दो मामले दर्ज

सहसपुर थाने में मारपीट और धमकी के दो अन्य मामले भी दर्ज किए गए हैं।

  1. हरिओम आश्रम में जबरन घुसने और मारपीट का आरोप:
    • वादी मुकुल पंवार निवासी कड़वापानी, देहरादून ने शिकायत दी कि आयुष शर्मा, अजय राठौर, विराट, अभय सिंह, विपिन, सागर समेत 10-12 लोगों ने जबरन आश्रम में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
    • इस पर BNS की धारा 333/191(2)/115(2)/351(2)/351(3)BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
  2. आयुष शर्मा की शिकायत:
    • आयुष शर्मा ने तहरीर दी कि हरिओम आश्रम के अज्ञात कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धमकी दी।
    • इस पर BNS की धारा 352/351(2)/351(3)BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस का बयान: सहसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आश्रम में हुई घटनाओं की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!