परिवहन ऑन ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा

देवभूमि उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा के बाद अब ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा अप्रैल माह के अंत में शुरू होने जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गढ़वाल आयुक्त ने 5 फरवरी को विभिन्न विभागों की एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें परिवहन विभाग भी शामिल रहा।

बैठक के दौरान आरटीओ प्रशासन, सुनील शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को यात्रा की तैयारियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से चारधाम यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार परिवहन विभाग ने वाहनों की संख्या में भी वृद्धि की है। इसके अलावा, नई चौकियां भी तैयार की गई हैं ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो।”

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड की व्यवस्था भी की गई है। यह व्यवस्था अप्रैल माह से लागू की जाएगी, या जैसे ही यात्रा के लिए निर्देश मिलेंगे, इसे लागू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!