उत्तराखंड सरकार ने भू कानून को मंजूरी दी, मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐतिहासिक फैसले का ऐलान

देहरादून, 19 फरवरी 2025:
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के भू कानून को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह से सम्मान करते हुए कैबिनेट ने सख्त भू कानून को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। साथ ही, यह प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

धामी के इस ऐलान से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। विपक्ष ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, हालांकि, सरकार इसे राज्य के हित में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!