मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, भू कानून पर हो सकता है अहम फैसला

देहरादून, 19 फरवरी 2025:
उत्तराखंड विधानसभा में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री कक्ष में चल रही है, जहां कई प्रमुख मंत्रियों की उपस्थिति दर्ज की गई। बैठक में मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा मौजूद हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से भू कानून से जुड़े अहम फैसले पर विचार किया जा सकता है, जो राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस दौरान राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर निर्णय लेने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!