वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रस्तुत किया 1 लाख करोड़ का बजट, बताया आर्थिकी में वृद्धि का संकेत

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसका आकार 1 लाख 1 हजार 175 करोड़ 33 लाख रुपये है। यह बजट राज्य की आर्थिकी में वृद्धि का संकेत देता है, और पिछले वर्षों के बजट से सर्वाधिक है।

वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार का बजट बीते वर्ष के बजट 89 हजार करोड़ रुपये से 13% अधिक है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। इसके साथ ही, पूंजीगत व्यय में भी 7% की वृद्धि की गई है, जिससे विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में और सुधार की संभावना है।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि इस बजट का उद्देश्य उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और राज्य में विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!