सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बजट पर दी जानकारी, कहा- ‘उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण है यह बजट

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बजट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बजट का राज्य के विकास में अहम योगदान रहेगा। बजट सत्र के तीसरे दिन धामी सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए बजट के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड इस वर्ष अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है, और ऐसे में यह बजट ‘श्रेष्ठ उत्तराखंड’ और ‘विकल्प रहित संकल्प’ को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का भी धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में बजट प्रस्तुत किया गया।

सीएम धामी ने आगे कहा कि इस रजत जयंती वर्ष में राज्य का बजट 1 लाख करोड़ रुपये के पार है, जो उत्तराखंड के निर्माण के दौरान पहले के बजट से 24 गुना अधिक है। इसके अलावा, पिछले साल की तुलना में इस बार बजट में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो राज्य के समग्र विकास और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!