माणा रेस्क्यू अभियान: गंभीर रूप से घायल पवन को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर, एक शव बरामद

देहरादून, 2 मार्च 2025: माणा में हुए हिमस्खलन के बाद चलाए गए रेस्क्यू अभियान में घायल एक व्यक्ति पवन पुत्र महेंद्र सिंह (23) को गंभीर स्थिति में हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। पवन, जो उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के इशापुर का निवासी है, को शनिवार को ही मेडिकल सहायता दी गई थी।

वहीं, घटना क्षेत्र में रविवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव को तुरंत ज्योर्तिमठ भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों से अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है। राहत दलों द्वारा आधुनिक उपकरणों और संसाधनों का उपयोग कर लापता श्रमिकों की खोज की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार के अभियान में पूरी प्रशासनिक टीम जुटी हुई है और प्रभावित परिवारों के साथ हर संभव सहायता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!