धामी सरकार का बड़ा कदम, नैनीताल और बागेश्वर में शुरू होगी हेली सेवा

देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हेली सेवा का विस्तार कर रही है। अब जल्द ही उत्तराखंड के दो जिलों, नैनीताल और बागेश्वर में हेली सेवा शुरू हो जाएगी।

यूकाडा (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) की सीईओ सोनिका ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस महीने के अंत तक दोनों जिलों में हेली सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नैनीताल के नौचूकिया और बागेश्वर में हेली सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के इंस्पेक्शन भी पूरी हो चुके हैं और अब यह सेवा जल्द ही आम जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

हेली सेवा के शुरू होने से राज्य के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटकों की पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी। खासतौर पर नैनीताल और बागेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यह सेवा पर्यटकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

यह कदम धामी सरकार के पर्यटन क्षेत्र को और सशक्त बनाने के प्रयासों का हिस्सा है, जो राज्य की विकास दर को भी तेज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!