अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसानों को किया गया सम्मानित

देहरादून: आज, सर्वे ऑफ़ इंडिया ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माताश्री मांगला, संस्थापक द हंस फाउंडेशन, और विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री गणेश जोशी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर महिला किसानों के योगदान को सराहा और कहा कि महिलाएं देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनका योगदान समाज में बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसान सम्मान नीति और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी थी।

गणेश जोशी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन है कि 3 लाख करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिले, और इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य स्थापना दिवस तक, सरकार का लक्ष्य है कि डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प पूरा किया जाए।

इस सम्मान समारोह में कुल 13 जिलों की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता और निपुणता का परिचय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!