सीएम ऑन होली मिलन

नगर निगम देहरादून में आज होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में होली की झलक देखने को मिली, मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम में शिरकत करी। मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प की बौछार के साथ हुआ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी ने मंच से सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और नगर निगम का भी होली मिलन कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम में बनी तीसरी सरकार को लेकर भी जनता का धन्यवाद किया। साथ ही सरकार के राज्यहित में लिए गए फैसले यूसीसी और सख्त भू कानून का भी मंच से जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने ट्रिपल इंजन सरकार का भी जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्ष नगर निगम देहरादून राज्य में स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान पर था और इस बार भी नगर निगम देहरादून बेहतर कार्य कर रहा है, जिससे निश्चित तौर पर इस बार अपने बेहतर प्रदर्शन को फिर दोहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!