मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों को लेकर की अहम घोषणाएँ

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की नीतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि Ring Road का निर्माण कार्य प्रगति पर है, और इसके साथ-साथ केंद्र से भी इस परियोजना के लिए सहयोग मिल रहा है। साथ ही, उन्होंने बताया कि राज्य में एक्सप्रेस वे के निर्माण के कारण ट्रैफिक दबाव में वृद्धि हो सकती है, लेकिन इससे राज्य की आर्थिक प्रगति को भी फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने डेमोग्राफिक चेंज (जनसांख्यिकीय परिवर्तन) पर भी कार्य हो रहा है, ताकि राज्य के विकास में कोई रुकावट न आए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे जमीनों और संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि निवेशकों को कोई असुविधा न हो और निवेश का सिलसिला निरंतर जारी रहे। उन्होंने बताया कि राज्य में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश ग्राउंडिंग हो चुका है और इसके लिए इन्वेस्टर समिति भी आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कई ऐसी योजनाएँ थीं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने शुरू किया था, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने लैंड जिहाद, थूक जिहाद, और लव जिहाद पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, ताकि राज्य में सामाजिक समरसता और सुरक्षा बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही वह कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय ले पाए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता का सहयोग और समर्थन भविष्य में राज्य के समग्र विकास के लिए अहम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!