राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी

नई दिल्ली: विश्व संवाद केंद्र, राजपुर रोड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संघ ने बताया कि इस वर्ष 20 अक्टूबर, विजयादशमी के पर्व से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो अगले वर्ष 20 अक्टूबर तक चलेंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रमों के अंतर्गत खंडवार आयोजन किए जाएंगे, जिसमें 21 दिन का घर-घर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ के उद्देश्य और विचारों को पहुंचाने के लिए होगा। इसके अलावा, संघ द्वारा प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी, युवा सम्मेलन और विद्यार्थी सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, समरसता और देश की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श करना है।

संघ ने यह भी बताया कि इन कार्यक्रमों में देशभर के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा, जिसमें सामुदायिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस दौरान देश के वर्तमान मुद्दों पर गहरी चर्चाएं और चिंतन किया जाएगा ताकि समाज में अधिक जागरूकता और सहयोग का माहौल बने।

संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन अगले वर्ष 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा और पूरे प्रदेश में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!