आनंद बर्धन होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरादून,
उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव आनंद बर्धन को नियुक्त किया गया है। 01 अप्रैल, 2025 से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे आनंद बर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और इस नियुक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आज राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, 31 मार्च 2025 को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार खत्म हो रहा है। वहीं, आनंद बर्धन की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

आनंद बर्धन अभी तक अपर मुख्य सचिव (ACS) के रूप में कार्यरत थे और वह उत्तराखंड की नौकरशाही में सबसे वरिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर की गई है, और वह 2027 में रिटायर होंगे।

आदेश जारी किया गया जिसमें लिखा है; “शासन द्वारा कार्यहित में आपको दिनांक 01 अप्रैल 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।”

यह प्रशासनिक बदलाव उत्तराखंड के सरकारी कामकाज में नई दिशा और प्रभावशाली निर्णयों की उम्मीद जगा रहा है। अब आनंद बर्धन की अगुवाई में राज्य प्रशासन विकास कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!