बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर परिसर में रिल्स वीडियो बनाने पर प्रतिबंध, सख्त एक्शन की चेतावनी

श्रीनगर, 29 मार्च 2025: बद्रीनाथ और केदारनाथ के पवित्र मंदिर परिसर में धार्मिक आस्थाओं को आघात पहुँचाने वाले गतिविधियों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आज एक बयान जारी कर कहा कि मंदिर परिसर में रिल्स वीडियो बनाने पर अब प्रतिबंध रहेगा और इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंदिरों के धार्मिक स्थल होने के कारण यहाँ श्रद्धालुओं को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजा-अर्चना करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “धार्मिक स्थलों का अनुशासन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई भी व्यक्ति मंदिर परिसर में वीडियो बनाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस निर्णय का सम्मान करें और मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और अनुशासन बनाए रखें। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह कदम मंदिर परिसर में बढ़ते सोशल मीडिया वीडियोज के मामलों को देखते हुए उठाया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की गरिमा और शांति बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालुओं को यहां पूरी तरह से ध्यान और भक्ति में लीन रहने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!