देहरादून: भाजपा का ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान, वंचित मुसलमानों को मिलेगी ईद की सौगात

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज ‘सौगात-ए-मोदी’ नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत, पार्टी देश भर में 32 लाख वंचित मुस्लिम परिवारों को ईद का त्योहार मनाने के लिए विशेष किट वितरित कर रही है।
उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत करते हुए, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने आज ‘सौगात ए ईद’ के अवसर पर अपने आवास पर ईद किट का वितरण किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक ईद किट प्राप्त किए।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा को इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो देश भर में वंचित मुस्लिम समुदायों तक इन किटों को पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
‘सौगात-ए-मोदी’ किट में ईद के त्योहार से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा जैसे वस्त्रों के साथ-साथ दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री जैसे दाल, चावल, आटा, सेवई, दूध, सरसों तेल और चीनी भी किट का हिस्सा हैं। इसके अतिरिक्त, त्योहार की मिठास को बढ़ाने के लिए मेवा और खजूर भी किट में शामिल किए गए हैं।
इस पहल को भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने और उन्हें ईद की खुशियों में शामिल करने के एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!