बिग ब्रेकिंग: कुट्टू के आटे में मिलावट से 100 लोग बीमार, कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती

देहरादून:
विकास नगर से आई एक चौंकाने वाली खबर के मुताबिक, कुट्टू के आटे में मिलावट होने के कारण लगभग 100 लोग बीमार पड़ गए हैं। इस मिलावटी आटे का सेवन करने के बाद लोगों को तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

आनन-फानन में प्रभावित व्यक्तियों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और मरीजों की हालत स्थिर होने की जानकारी दी है।

मिलावट के कारण बीमार पड़ने वाले लोगों में अधिकतर उन परिवारों के सदस्य शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में यह कुट्टू का आटा खरीदा था। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित व्यापारियों पर कार्रवाई की बात भी की गई है।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और लोग मिलावटखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!