चमोली जिले के थराली में तेज बारिश मचाई तबाही

आज बुधवार की शाम को थराली और आस-पास के इलाकों में अचानक हुई तेज बरसात ने तबाही मचा दी । तेज बारिश के कारण थराली-देवाल मोटर मार्ग पर रामलीला मैदान के पास बहने वाले गदेरे में उफान पर आ गया। जिसके चलते स्कॉर्पियो और अल्ट्रो कार मलबे में दब गईं। वहीं, सड़क किनारे खड़े कई अन्य वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।अचानक आए मलबे के कारण थराली-देवाल-वाण राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से गग्रसित हो गए है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार तेज बहाव और भारी मलवा आने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। लोक निर्माण विभाग की टीम गुरुवार को मार्ग को सुचारू करने में जुटी हुई है, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण कार्य में देरी हो सकती है।इसके अलावा ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी थराली के नासिर बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया है। बीआरओ की मशीनों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।पिंडर घाटी के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी खबरें हैं। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बारिश जारी थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से निकलें और बरसाती नालों से दूर रहें। वहीं, राहत एवं बचाव दल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!