सितारगंज अग्निशमन सप्ताह 2025

सितारगंज में 14 अप्रैल को अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा स्थानीय मार्केट क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अलाउंस के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि यदि कहीं आग लग जाती है, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

फायर ग्रेड अधिकारी दुर्गा सिंह भंडारी ने बताया कि 14 अप्रैल को हर वर्ष शहीदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें विस्फोटक सामग्री में आग लगने से कई कर्मचारी और अधिकारी शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में यह दिवस समर्पित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह सप्ताह अग्निशमन के प्रति जागरूकता फैलाने और जनता को सुरक्षा उपायों से अवगत कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!