उत्तराखंड सरकार ने किया न्यूज़ पोर्टल्स के लिए विज्ञापन जारी: 21 मई तक कर पाएंगे आवेदन।

देहरादून: अगर आप एक न्यूज़ पोर्टल चलाते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए न्यूज़ पोर्टल्स/वेबसाइट्स से विज्ञापन हेतु टेंडर आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पोर्टल संचालक 21 मई 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

टेंडर से जुड़ी सभी शर्तें, तकनीकी जानकारी और दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.uktenders.gov.in पर उपलब्ध हैं। चयनित पोर्टल्स को राज्य सरकार के विज्ञापन प्रकाशित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

निविदा शुल्क: ₹1,000/- (ग़ैर-वापसी योग्य)
EMD (Earnest Money Deposit): ₹10,000/- (डिमांड ड्राफ्ट के रूप में)

टेंडर के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  1. फॉर्मेट A (₹100/- का शपथ पत्र)
  2. डोमेन रजिस्ट्रेशन/Whois रिपोर्ट
  3. ‘Contact Us’ पेज का स्क्रीनशॉट
  4. पता प्रमाण (आधार कार्ड/रेंट एग्रीमेंट)
  5. पिछले 6 महीनों की Google Analytics रिपोर्ट (महीना-वार)
  6. GST सर्टिफिकेट या ‘GST नहीं है’ का शपथ पत्र
  7. पैन कार्ड
  8. EMD डिमांड ड्राफ्ट
  9. निविदा शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट

DSC (Digital Signature Certificate) हेतु आवश्यक दस्तावेज़:

आधार कार्ड

पैन कार्ड

ईमेल आईडी

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

रमन जायसवाल: 9411361144

अमित अमोली: 9358580033

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!