Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडभाजपा नेता गोली कांड में उत्तराखण्ड पुलिस की हत्यारोपियों से मुठभेड़,जवाबी फायरिंग...

भाजपा नेता गोली कांड में उत्तराखण्ड पुलिस की हत्यारोपियों से मुठभेड़,जवाबी फायरिंग में आरोपीत मोहम्मद अज़हर गोली लगने से घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में हाल ही में हुए रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों को देहरादून पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरनगर-मंगलौर सीमा पर गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब देहरादून पुलिस अभियुक्तों का पीछा कर रही थी और वे भागने की कोशिश कर रहे थे।
हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त, अजहर त्यागी, मुजफ्फरनगर-मंगलौर सीमा के पास बरला पुरकाजी (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। मुठभेड़ के दौरान, एक अभियुक्त के दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी। दोनों अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि देहरादून में इस प्रकार के कृत्यों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उन क्षेत्रों का सत्यापन कड़े स्तर से किया जाएगा जहाँ बाहरी छात्र और बाहरी लोगों द्वारा पीजी (पेइंग गेस्ट) चलाए जा रहे हैं। सिंह ने जोर देकर कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसा अपराध करने से पहले अपराधी दस बार सोचे।
वहीं, अपराधियों से मुठभेड़ पर मृतक रोहित नेगी की मां ने कहा कि जिस तरह उनके बेटे को गोली से मौत के घाट उतारा गया, आरोपियों के साथ भी ऐसा ही किया जाना चाहिए था। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय में आपराधिक घटनाओं जैसे मारपीट, गाली-गलौज और गोलीबारी के मामलों ने राज्य की शांत छवि को धूमिल किया है। उनका मानना है कि इनमें से ज्यादातर मामले बाहरी राज्य के लोगों और बाहरी छात्रों द्वारा अंजाम दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!