हर गुरुवार आरटीओ अधिकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएंगे दफ्तर, विक्रम वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश

देहरादून, 16 जुलाई 2025 – राज्य परिवहन कार्यालय (RTO) ने हर गुरुवार को एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत सभी अधिकारी व कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) से ही कार्यालय आएंगे। इस कदम का उद्देश्य ट्रैफिक जागरूकता के साथ-साथ आम जनता को भी सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

विक्रम वाहनों में ओवरलोडिंग पर सख्ती

इसी क्रम में, विक्रम वाहनों में ओवरलोडिंग न हो और आगे इंजन के पास की सीट पर सवारी न बैठे — इसको सुनिश्चित करने के लिए विक्रम यूनियन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे ड्राइवर केबिन के बाईं ओर की सीट को आधा शीट लगाकर बंद करने के आदेश दिए गए थे।

RTO के अनुसार, अब विक्रम वाहनों द्वारा आगे की सीट को बंद करना शुरू कर दिया गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी विक्रम चालक इसी प्रकार सीट बंद करवाएं ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो।

ई-रिक्शा डीलर्स पर कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, परिवहन विभाग ने पाया कि अधिकांश ई-रिक्शा डीलर्स मानकों के विपरीत वाहन विक्रय कर रहे हैं। इस विषय पर विभाग द्वारा एक मीटिंग बुलाई गई, जिसमें केवल दो ही डीलर उपस्थित हुए।

इस गैर-जवाबदेही के कारण विभाग ने अन्य सभी ई-रिक्शा डीलर्स का वाहन पोर्टल लॉगिन बंद कर दिया है। अब ये डीलर्स जब तक नियमों का पालन नहीं करेंगे और अनियमितताओं का निराकरण नहीं करेंगे, तब तक वे किसी भी वाहन का विक्रय नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!