उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने आगामी दिनों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी किया है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने 26 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें।

रोहित थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों में जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!