उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज़ और लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने, नदियों-नालों में जल स्तर बढ़ने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

इसके अलावा, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!