भाजपा की पंचायत चुनावों में जीत पर जश्न का माहौल

भाजपा मुख्यालय देहरादून में जीत का जश्न, ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल

पंचायत चुनावों के 90% से अधिक पदों के परिणाम सामने आ चुके हैं और इनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की भारी जीत हुई है। परिणामों के आते ही भाजपा में जश्न का माहौल बन गया है। देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आज जीत की खुशी को ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ ज़ोर-शोर से मनाया गया।

राजपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की अधिकांश सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों पर भी भाजपा का ही दबदबा रहेगा।

यह चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता के संकेत माने जा रहे हैं, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को और मजबूती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!