जोशीमठ के पास हेलंग में टूटी पहाड़ी, दो मजदूर घायल

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में एक बार फिर प्रकृति का कहर देखने को मिला है। हेलंग स्थित टीएचडीसी बैराज साइट पर शनिवार को अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त साइट पर कई मजदूर कार्यरत थे, जिसमें से दो से तीन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी टूटते ही तेज आवाज हुई और मलबा तेजी से नीचे गिरा। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है।

वीडियो फुटेज में घटनास्थल का भयावह दृश्य सामने आया है, जिसमें बैकग्राउंड में गाली-गलौच की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे आमजन की चिंता और बढ़ गई है।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि पहाड़ों में विकास परियोजनाओं के चलते किस प्रकार प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!