उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में बादल फटने से धराली बाजार तबाह, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तरकाशी ज़िले की प्रसिद्ध हर्षिल घाटी के धराली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 1:42 बजे खीर गंगा में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। बादल फटने के कारण धराली का मुख्य बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे कई दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

घटना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग के साथ-साथ सेना को राहत एवं बचाव कार्य में तैनात कर दिया गया। हर्षिल से सेना की टुकड़ियां मौके पर पहुंची हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की मदद में लगी हैं।

अब तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आकलन जारी है। प्रशासन की टीमों ने इलाके को खाली कराया है और खतरे की आशंका को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन प्रशासन ने सभी से संयम बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!