देहरादून में फायर स्टेशन की चार रेस्क्यू कार्रवाइयां, कई लोगों की जान बचाई गई

देहरादून, 6 अगस्त। सोमवार रात को देहरादून फायर स्टेशन की टीमों ने चार अलग-अलग आपातकालीन घटनाओं पर तत्परता दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई।

पहली घटना रात 21:11 बजे साहनसाई क्षेत्र में हुई, जहां एक व्यक्ति फंसा हुआ था। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

दूसरी घटना रात 00:18 बजे ईश्वर विहार, रायपुर में सामने आई, जहां एक व्यक्ति स्कूटी सहित पानी में गिर गया। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तीसरी सूचना 00:32 बजे राजीव गांधी स्टेडियम के सामने से मिली, जहां एक बड़ा पेड़ गिर गया था। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराया और किसी प्रकार की हानि नहीं होने दी।

चौथी और सबसे गंभीर घटना 00:36 बजे बिंदाल पुल क्षेत्र में हुई, जहां नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कई लोग फंस गए। फायर स्टेशन की कई यूनिट्स ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

इन सभी घटनाओं में देहरादून फायर यूनिट की तत्परता और कुशलता की सराहना हो रही है। स्थानीय प्रशासन और आमजन ने इन बहादुर कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!