मुख्यमंत्री धामी गैरसैंण पहुंचे

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचे। विधानसभा का यह सत्र प्रदेश की नीतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सत्र की कार्यवाही के दौरान सरकार कई अहम प्रस्ताव और नीतिगत मुद्दे सदन के समक्ष रखने जा रही है।

जनहित और विकास से जुड़े विषय इस सत्र के मुख्य एजेंडे में शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!