उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 01 सितंबर 2025 दोपहर 1:42 बजे से 02 सितंबर 2025 दोपहर 1:42 बजे तक प्रदेश के आठ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तूफान की आशंका जताई गई है।

किन जिलों में रेड अलर्ट

  • बागेश्वर
  • चंपावत
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • नैनीताल
  • पौड़ी गढ़वाल
  • टिहरी गढ़वाल
  • ऊधमसिंहनगर

कहां होगी ज्यादा बारिश की संभावना

इन जिलों के कई प्रमुख स्थान जैसे मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा, चंबा और घनसाली में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों-नालों के किनारे न जाएं, पहाड़ी इलाकों में यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!