केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू

देहरादून।
तीन माह के लंबे इंतजार के बाद आज से केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग का कहना है कि मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम उत्तराखंड पहुंची। टीम ने गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। साथ ही हेली कंपनियों की ओर से तैनात पायलटों और तकनीकी तैयारियों की भी जांच की गई।

हेली सेवा संचालन के लिए छह कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर तीनों हेलीपैड पर पहुंच चुके हैं। ट्रायल उड़ान सफल रही है और अब नियमित संचालन के लिए अनुमति मिल गई है। विभाग का कहना है कि शटल सेवाओं पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तकनीकी व सुरक्षा चूक की गुंजाइश नहीं होगी।

किराए की दरें भी तय कर दी गई हैं।

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का प्रतियात्री किराया ₹12,444
  • फाटा से केदारनाथ ₹8,842
  • सिरसी से केदारनाथ ₹8,839

यूकाडा के अनुसार, हेली सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी और यात्रा व्यवस्था और सुरक्षित ढंग से संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!