मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के चलते सादगी से मनाया जन्मदिन, समारोह से बनाई दूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। लेकिन प्रदेश में आई आपदा की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इस बार किसी भी प्रकार के भव्य आयोजन से दूरी बना ली। मुख्यमंत्री ने सादगी से जन्मदिन मनाने का संकल्प लिया और आपदा प्रभावित परिवारों की चिंता को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में जनता के साथ खड़ा रहना ही सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी इस बार किसी प्रकार के बड़े समारोह का आयोजन न करें और प्रभावित क्षेत्रों की मदद में योगदान दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

प्रदेशभर से लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, लेकिन धामी ने साफ किया कि उनका पूरा ध्यान आपदा प्रबंधन और प्रभावितों की सहायता पर केंद्रित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!