आपदा से जूझ रहे प्रदेश को जल्द सामान्य बनाएंगे: सीएम धामी

देहरादून, 17 सितम्बर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित गांधी पार्क में आज ‘स्वच्छता सेवा 2025 अभियान’ की शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सेवा पखवाड़े को आगे बढ़ाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में आई आपदा को लेकर कहा कि 5 अगस्त से शुरू हुई प्राकृतिक आपदा ने कई जिलों को प्रभावित किया है। भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में जनहानि हुई है, साथ ही सरकारी व निजी संपत्तियों, सड़कों, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर भी गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है कि जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाया जाए।

सीएम धामी ने लोगों से अपील की कि सेवा पखवाड़े के अनुरूप सभी को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना से ही प्रदेश को इस संकट से बाहर निकाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!